फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार में फायर

Sat, 16 May 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
टीपीनगर स्थित बार में शुक्रवार रात दारू पीने के बाद शराबियों ने अवैध शस्त्र से हवाई फायर दहशत फैला दी। गोलियां बार के शीशे को तोड़ती हुए निकल गई। हालांकि किसी को चोट नहीं लगी है। घटना के बाद शस्त्रधारी मौके से भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया, लेकिन चौकी प्रभारी ने घटना से अनभिज्ञता जताई है। कोतवाल आरएस मेहता का कहना है कि घटना की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


टीपीनगर स्थित बार में तीन लोग एक बेंच पर बैठकर दारू पी रहे थे। अचानक तीनों के बीच कहासुनी होने पर एक युवक ने कमर से शस्त्र निकालकर ताबड़तोड़ दो फायर झोंक दिया। दोनों गोलियां शीशे को तोड़ती हुई निकल गई। फायरिंग की आवाज सुनते ही गश्त कर रहे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले एक ट्रांसपोर्टर सहित तीन मौके से भाग निकले थे। कर्मचारियों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने तत्काल बार बंद करा दिया।

चौकी प्रभारी सुशील जोशी ने बताया कि बार की तरफ से कोई सूचना नहीं दी गई है। वहीं कोतवाल का कहना है कि फायरिंग की सूचना मिली है। कोई हताहत नहीं हुआ है। शस्त्रधारी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पिछले साल भी इसी बार में मारपीट और हवाई फायरिंग हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें