फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में झुलसे बालक की दिल्ली में मौत

Sat, 06 Feb 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम टेड़ा में नौ दिन पूर्व आग में झुलसे बालक की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। किशोर की मौत से गांव में मातम छाया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 27 जनवरी की सुबह ग्राम टेड़ा निवासी दुर्गादेवी घर का राशन लेने रामनगर आ रही थी।
विज्ञापन


 उसका 10 वर्षीय पुत्र रोहित भी बाजार आकर जूते खरीदने की जिद करने लगा। मां के समझाने के बाद भी रोहित जिद पर अड़ा रहा। किसी तरह बच्चे को समझाकर दुर्गादेवी रामनगर को निकली तो बालक ने गुस्से में आकर डिब्बे में भरा मिट्टी तेल अपने ऊपर उड़ेलकर आग लगा ली।

चीख-पुकार सुनकर आए पड़ोसियों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। तत्काल उसकी मां को घटना की जानकार दी गई। बालक को 108 एंबुलेंस से से संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया।
विज्ञापन


हालत गंभीर देख सीएमएस ने उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया। बच्चा 80 प्रतिशत से अधिक जल चुका था। हालत बिगड़ने पर उसे सफदरजंग अस्पताल दिल्ली भेज दिया गया था। जहां उसने बृहस्पतिवार की रात दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया रोहित का शव शनिवार को गांव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें