गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के नौणा-कुजोली के जंगल में शनिवार की देर रात तेज हवा के साथ जंगल में आग फैल गई। इससे वन्यजीवों और वन संपदा को काफी नुकसान पहुंच गया है। देर रात जंगल में लगी आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
बता दें कि बीते कुछ दिनों से भीमताल, बेतालघाट, रामगढ़ के जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि इसी तरह से जंगलों में आग लगती रही तो वन्यजीवों को बचना मुश्किल हो जाएगा। साथ ही वन संपदा को नुकसान होगा।