भीमताल (नैनीताल)। आजादी के बाद शनिवार को पहली बार ग्राम पंचायत अलचौना के तोक थूम में गाड़ी के पहुंचने पर ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। साथ ही ग्रामीण खुशी में झूमते नजर आए।
समाजसेवी गोपाल तिवारी ने बताया कि विधायक राम सिंह कैड़ा और जिला पंचायत अनिल चनौतिया की ओर से दी गई निधि से ग्रामीणों ने श्रमदान के साथ चार किमी सड़क का निर्माण कराया है। गांव के ही विपिन चंद्र तिवारी ने सड़क के लिए आठ लाख रुपये और खीमानंद तिवारी ने जमीन दी है।
सड़क निर्माण में प्रधान पूरन चंद्र भट्ट, हरीश तिवारी, मथुरादत्त तिवारी, उमेश चंद्र, लीलाधर आर्या, देवीदत्त उप्रेती, केशवदत्त तिवारी, बालादत्त तिवारी आदि ने सहयोग किया।