रामनगर में ग्राम उदयपुरी चोपड़ा में दुकान में लगी आग के बाद जला सामान।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। ग्राम उदयपुरी चोपड़ा में एक सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान में शुक्रवार देर रात आग लग गई। आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी। दमकल विभाग के जवानों ने आग पर काबू पाया।
क्षेत्र के अब्दुल वहीद की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई। आग से दुकान में रखा गेहूं, चावल सहित सभी सरकारी कागजात और नकदी राख हो गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों और पीरुमदारा चौकी पुलिस के जवानों ने धधकती आग की लपटों पर काबू पाया।
फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी किशोर उपाध्याय ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या आग लगने के पीछे का कारण शॉर्ट सर्किट लगा रहा है। पीड़ित को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।