फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर में आग से सामान जला

विज्ञापन
भूमियाधार में सिलिंडर में आग लगने से मकान के अंदर जलकर राख हुआ सामान। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। भूमियाधार में मंगलवार को रसोई गैस में खाना बनाते समय सिलिंडर में लीकेज के कारण आग लग गई। इस कारण आग लगने से घर में रखे सामान के साथ 60 हजार की नकदी जलकर राख हो गई। दमकल कर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया।
विज्ञापन

भूमियाधार निवासी हरीश लाल के घर में मंगलवार को रसोई गैस में खाना बनाने के दौरान सिलिंडर में आग लग गई। शोर होने पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हुए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। अग्निकांड में घर में रखा सामान, खिड़की, चौखट, अलमारी, बेड, सोफा और 60 हजार रुपये की नकदी जल गई। गनीमत रही कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ। भूमियाधार की ग्राम प्रधान अनिता आर्य ने बताया कि पीड़ित परिवार को मुआवजे देने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें