फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ढिकाला के वीआईपी रेस्ट हाउस में लगी आग

Sun, 03 Mar 2024 01:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला जोन के वीआईपी गेस्ट हाउस के एक कमरे में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगते ही वनकर्मी हरकत में आए और अग्निशमन यंत्रों से आग को बुझाया। गनीमत रही कि उस दौरान कमरे में पर्यटक नहीं थे।
विज्ञापन



29 फरवरी को ढिकाला के वीआईपी गेस्ट हाउस ओल्ड एफआरएच के ग्राउंड फ्लोर के एक कमरे में झारखंड के पर्यटक रात्रि विश्राम के लिए ठहरे थे। शाम के समय पर्यटक खाना खाने के लिए कैंटीन में गए। इसी बीच अज्ञात कारणों के चलते उनके कमरे में आग लग गई। आग लगने से खलबली मच गई और आनन-फानन वनकर्मियों ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से पर्यटकों का कमरा काफी जल गया था। ऐसे में वनकर्मियों ने पर्यटकों को दूसरे कमरे में शिफ्ट किया। फिलहाल कमरे की मरम्मत का कार्य चल रहा है। सीटीआर के उपनिदेशक दिगांथ नायक ने बताया कि वनकर्मियों ने तुरंत आग बुझा दी थी। पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन कर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।



गेस्ट हाउस के भूतल पर नहीं दी जा रही बुकिंग

सीटीआर निदेशक डॉ. धीरज पांडेय का कहना कि आग लगने की वजह से ओल्ड एफआरएच के भूतल के कमरों को क्षति पहुंची है। ऐसे में जब तक मरम्मत का कार्य चल रहा है, तब तक इन कमरों की बुकिंग पर्यटकों को नहीं दी जा रही है। कार्य पूर्ण होने के बाद पर्यटकों को बुकिंग की दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें