फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वन विभाग के डिवीजनल कार्यालय में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Fri, 09 Oct 2026 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। वन विभाग के जू स्थित डिवीजनल कार्यालय में बृहस्पतिवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कार्यालय से धुआं उठता देख सफाई कर्मचारी ने इसकी सूचना संबंधित कर्मचारियों को दी। अग्निशमन विभाग की टीम दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार्यालय में रखी भूमि हस्तांतरण से संबंधित सहित अन्य फाइलें व कंप्यूटर जलकर राख हो गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे जू स्थित वन विभाग के डिवीजन कार्यालय के समीप सफाई कर्मचारी कार्यालय के आसपास सफाई कर रहा था। इसी दौरान उसकी नजर कार्यालय के एक हिस्से से उठ रहे धुएं पर पड़ी। पास जाकर देखने पर वहां आग लगी हुई थी। कर्मचारी ने तत्काल इसकी सूचना विभागीय कर्मचारियों को दी, जिसके बाद अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया गया। सूचना मिलने पर अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग को कुछ ही देर में नियंत्रित कर लिया। गनीमत रही कि आग भवन के अन्य हिस्से में नहीं फैली। दमकल के सीसीएफ गौरव किरार ने विभागीय अधिकारियों के साथ मौका मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया। कार्यालय में लगी आग की समय रहते जानकारी मिलने से बड़ा हादसा टल गया। इधर डीएफओ की ओर से तल्लीताल कोतवाली में घटना के संबंध में तहरीर भी दी गई।

वन विभाग के फायर एक्सटिंग्विशर खराब निकले
नैनीताल। दमकल की टीम कार्यालय में लगे फायर एक्सटिंग्विशरों से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन कई एक्सटिंग्विशरों ने काम नहीं किया। दमकल टीम प्रभारी जय प्रकाश ने बताया कि कार्यालय में लगे एक्सटिंग्विशर ठीक नहीं थे। उसमें रिफिलिंग की डेट भी नहीं थी। बताया कि विभाग को रिफिलिंग कराने की अपील की गई है।
विज्ञापन


बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदाजा लगाया जा रहा है। आग के चलते कार्यालय में रखी भूमि हस्तांतरण से संबंधित फाइलें जली हैं। कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन विभागीय स्तर पर किया जा रहा है। -आकाश गंगवार, डीएफओ, नैनीताल
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें