फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बेलुवाखान के जंगल में दोबारा भड़की आग

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बेलुवाखान क्षेत्र के जंगलों में लगी आग शनिवार रात फिर भड़क गई। दमकल और वन विभाग की मुस्तैदी से पास स्थित होटल तक आग पहुंचने से पहले ही उसे बुझा दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बेलुवाखान के चीड़ के जंगल में लगी आग को वन विभाग व दमकल की ओर से बुझा दिया गया था। देर रात करीब सवा ग्यारह बजे फिर उसी क्षेत्र में आग लगने की सूचना मल्लीताल फायर स्टेशन को मिली। आग तेजी से होटल सनराइज की ओर बढ़ रही थी।
सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एफएसओ देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि गर्मी के मौसम में जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंनेे लोगों से सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें