फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चावल मिल मालिक की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज

Sat, 04 Jul 2026 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। चावल मिल मालिक की मौत के मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो गई है। पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश में जुट गई है। बुधवार सुबह चावल मिल मालिक सतीश खुराना की कार से टकराने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र रितिक खुराना ने कार के चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया कि उसके पिताजी सतीश खुराना निवासी सुनेहरी बीते बुधवार को रोज की भांति सुबह मार्निंग वॉक के लिए निकले थे। वे रोज लगभग छह बजे तक वॉक कर वापस घर आ जाते थे। उस दिन काफी देर तक घर नहीं आए तो परिजनों ने उनकी खोजबीन की। इसी दौरान कुछ जानने वालों ने बताया कि सुबह लगभग 4:30 बजे एक सफेद रंग की अर्टिगा कार ने सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के सामने जेपी राईस मिल के गेट पर किसी वस्तु को टक्कर मार दी थी। एक सफेद टोपी पहने हुए व्यक्ति कार चला रहा था। आशंकित परिजनों ने पुलिस की मदद से बताए गए स्थान पर खोजबीन की। मंदिर के सामने ही उन्हें मिल मालिक सड़क किनारे बनी नाली में पड़े मिले। उनके सिर और पैरों में गंभीर चोट थी। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रितिक ने बताया कि दाह संस्कार में व्यस्त रहने के कारण पुलिस में शिकायत करने में देरी हुई। कोतवाली प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि गाड़ी चिह्नित कर ली गई है। कार को जल्द बरामद कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें