मुखानी क्षेत्र के भगवानपुर स्थित हिम्मतपुर तल्ला निवासी राहुल बिष्ट के खिलाफ साइबर ठगी के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर हुई जांच के बाद 18 अगस्त की देर रात कार्रवाई की गई।
एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला स्थित नेहरू नगर निवासी राजेश कुमार चौरसिया से 2.90 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई। राजेश ने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल छत्तीसगढ़ पर शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान गृह मंत्रालय के पोर्टल पर बैंक खाते के संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त होने की बात सामने आई। नैनीताल पुलिस ने जांच की तो पता चला कि यह खाता बतौर म्यूल अकाउंट इस्तेमाल किया जा रहा था। बैंक खाता राहुल बिष्ट का था और इस खाते से 14 अप्रैल 2026 को 1.40 लाख रुपये और 6 मई 2026 को 1.50 रुपये का लेनदेन हुआ।