फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जुआरियों के अड्डे पर लुटेरों का धावा, जेवरात और रुपये लेकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बरेली रोड के गोरापड़ाव क्षेत्र में जुआ खेल रहे कुछ लोगों के पास अचानक एक कार आकर रुकी और उसमें मौजूद लोग जुए में लगी पूरी रकम लूटकर ले गए। इसके साथ ही जुआ खेल रहे लोगों के हाथ में पहनी अंगूठियां भी निकाल लीं। पूरी वारदात बुधवार देर रात तमंचे के दम पर होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात कुछ लोग व्यावसायिक गतिविधि वाले कार्यालय में जुआ खेल रहे थे। तभी वहां एक कार आकर रुकी जिसमें 8-10 लोग मौजूद थे। आरोपियों ने तमंचा दिखाकर डराया। इसके साथ ही जुआ में दांव पर लगे लाखों रुपये उठाए। साथ ही वहां मौजूद लोगों की अंगूठी और चेन भी निकाली। इसके बाद सभी आरोपी बरेली रोड की तरफ निकले। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि मामले की जांच के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। सर्विलांस टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें