किच्छा। ट्रेन में सीट पर बैठने के लिए दो युवकों ने यात्रियों से मारपीट की। महिला की तहरीर पर जीआरपी काठगोदाम में प्राथमिकी दर्ज हुई है।
मीना देवी निवासी नीलकंठ कालोनी लालपुर ने जीआरपी को दी तहरीर में बताया कि 20 मई को वह अपने पिता ब्रम्हस्वरूप, बहन सुमन और भाभी अनीता देवी के साथ रेलवे स्टेशन किच्छा से बहेड़ी जाने के लिए ट्रेन में चढ़े थे। ट्रेन में भीड़ थी। हम एक सीट पर बैठने लगे तभी दो लड़के आए और सीट पर बैठने के लिए मारपीट करने लगे।
इस घटना में मेरे पिता ब्रम्हस्वरूप, बहन सुमन व भाभी अनीता को चोटें आईं। उन्हें उपचार के लिए किच्छा ले गए जहां से मेरे पिता ब्रम्हस्वरूप और भाभी अनीता देवी को हायर सेंटर रुद्रपुर रेफर किया गया है। संवाद