फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रूसी बाईपास के पास धधके जंगल

Fri, 22 May 2026 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिले में बढ़ती गर्मी और सूखे मौसम के बीच जंगलों में आग की घटनाएं वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं। बृहस्पतिवार को भी रूसी बाईपास के समीप जंगल में आग लगने की घटना हुई जिस पर वन विभाग की टीम ने समय रहते काबू पा लिया। वन विभाग की एसडीओ ममता चन्द ने बताया कि बडौन, दक्षिणी गौला, मनोरा और कोसी रेंज में आग की घटनाएं सामने आई हैं लेकिन विभाग की टीमों ने समय रहते उन्हें नियंत्रित कर लिया। उन्होंने कहा कि विभाग की टीमें लगातार अलर्ट मोड पर हैं। आग पर काबू पाने के लिए फायर वाॅचर, क्विक रिस्पॉन्स टीम और स्थानीय लोगों की मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है। इस वर्ष 15 फरवरी से अब तक आग की सात प्रमुख घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिनमें करीब 6.3 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें