फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताहभर में गड्ढे नहीं भरे तो एफआईआर करें : डीएम

Thu, 21 Jul 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कालाढूंगी(नैनीताल)।
विज्ञापन
बीडीसी बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कालाढूंगी-रामनगर मोटर मार्ग में रिलायंस कंपनी द्वारा सड़क के एक ओर खोदे गए गड्ढों से आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को डीएम दीपक रावत ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने लोनिवि अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक हफ्ते में गड्डे नहीं भरे जाने पर कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं। उन्होंने बीडीसी की बैठक में उठी समस्याओं का तत्परता से समाधान करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। 
विज्ञापन


क्षेत्र प्रमुख हेमा टम्टा की अध्यक्षता में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में जिला पंचायत सदस्य महेंद्र चौधरी ने कोटाबाग गैस गोदाम के पास बंजर पड़ी भूमि में बस अड्डा बनाने और मंडी की स्थापना किए जाने की मांग की। क्षेत्र में बनाए जा रहे सुलभ शौचालय के लिए एनओसी दिए जाने का मामला भी उठाया। बीडीसी सदस्य केके जोशी ने गुलजारपुर में तीन साल से अपूर्ण पुल, देवधुरा- सौण बंद मार्ग को खोलने, विदरामपुर में सड़क निर्माण बरसात के बाद तत्काल पूरा करने, ज्येष्ठ प्रमुख सतविंदर कौर ने कमोला क्षेत्र में संक्रामक बीमारियां बढ़ने, थापला प्रधान कमला देवी ने एएनएम सेंटर तथा अमगड़ी में आशा कार्यकत्री की तैनाती की मांग रखी। डीएम ने संबंधित मामलों को तत्काल निपटाने के निर्देश दिए।

बीडीसी सदस्य जानकी मेहरा ने क्षेत्र में मलेरिया की रोकथाम के लिए दवाओं के छिड़काव करने, संतोष कंबोज ने पेयजल लाइन के ध्वस्त होने की शिकायत की। डीएम ने धापला तथा खेराड़ में क्षतिग्रस्त पेयजल क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत के लिए आपदा मद से तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। बीडीसी सदस्य दीपा ने बताया कि डौन परेवा में 35 परिवार अवैध पेयजल संयोजन से पानी ले रहे हैं।
विज्ञापन


डीएम ने अवैध कनेक्शन काटने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान भगवान तिवारी ने कनकपुर प्राथमिक विद्यालय के जीर्णशीर्ण विद्यालय की मरम्मत की मांग की। बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख सतविंदर कौर, सांसद प्रतिनिधि दीपाली कन्याल, सीडीओ ललित मोहन रयाल, डीडीओ एएस गुंज्याल, एसडीएम अशोक जोशी, बीडीओ तारा ह्यांकी, अध्यक्ष प्रधान संगठन कुंदन देउपा समेत कई प्रधान, बीडीसी सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें