फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल का नेटवर्क हुआ ठप 

Thu, 21 Jul 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड के मोबाइल फोन, लैंडलाइन और ब्राड बैंड सेवा बुधवार शाम को ठप हो गई। बंगलूरू के कोर उपकरण में तकनीकी खामी आने से लोगों के फोन खिलौना बन गए और इंटरनेट सेवाएं भी प्रभावित हो गईं। 
विज्ञापन


बुधवार शाम करीब पांच बजे बंगलूरू के कोर उपकरण में तकनीकी समस्या आ गई। इस कारण नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत के पौने दो लाख मोबाइल उपभोक्ता के फोन खिलौना बन गए। मोबाइल फोन पर इनकमिंग और आउटगोइिंग सेवा प्रभावित हो गई। तीनों जिलों के 34 हजार लैंडलाइन फोन भी ठप हो गए।

जबकि ब्राडबैंड के 12,500 कनेक्शन भी शोपीस बनकर रह गए। बीएसएनएल के एजीएम एलएम जोशी ने बताया कि बंगलूरू में नेटवर्क को अपग्रेड किया जा रहा था। अपग्रेड करने के कारण नेटवर्क बाधित हुआ। बताया कि ब्राडबैंड सेवा शाम को करीब 6:30 बजे सुचारु हो गई थी। कुछ देर बाद लैंडलाइन भी ठीक हो गए थे, लेकिन मोबाइल का नेटवर्क देर रात तक गड़बड़ाता रहा। मोबाइल से आउटगोइंग और इनकमिंग कॉल नहीं हो पा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें