फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों पर उठी अंगुली, जांच पर सवाल

Tue, 17 Mar 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद की सोमवार को हुई बैठक में विभागीय अधिकारियों पर आरोप-प्रत्यारोप, जांच समितियों पर सवालिया निशान, सदन से वाकआउट के प्रयास का दौर चलता रहा। शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त पालिकाध्यक्ष पहली बार तल्ख तेवर के साथ ‘मास्साब’ की भूमिका में नजर आए। सभासदों के हंगामे पर उन्होंने कुछ प्रस्तावों को सिरे से ही खारिज कर दिया।
विज्ञापन


विभागीय अव्यवस्थाओं पर आरोप के साथ पालिका सभागार में हुई बैठक शुरुआत से ही हंगामेदार रही। बीती बैठक की पुष्टि के दौरान सभासदों ने बिजली उपकरणों की खरीद पर सवालिया निशान लगाते हुए जांच समिति पर भी आरोप लगाए। बोले, पालिका ने दूध की रखवाली बिल्ली को सौंप दी है। सभासदों ने डीएम स्तर से जांच की मांग की।

निजी वाहन और टैक्सी वाहन लेक ब्रिज पास की धनराशि को दोगुना किए जाने पर जैसे ही चर्चा शुरू हुई सभासदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। कुर्सी पटकने और सभा से वाकआउट करने पर पालिकाध्यक्ष ने इसे खारिज कर दिया। बारापत्थर चुंगी बंद होने पर मुआवजे के रूप में ठेकेदार को 57.61 लाख रुपए देने के प्रस्ताव का भी सभासदों ने विरोध किया।
विज्ञापन


अशोक कैपिटल सिनेमा प्रकरण पर राजेश वर्मा, कैलाश अधिकारी आदि ने खुली निविदा के पक्ष को रखा तो कुछ ने लीज नवीनीकरण का पक्ष रखा। तय किया गया कि मामले में शासन से भेंट की जाएगी। जेके शर्मा ने मल्लीताल नव निर्मित मटन शाप निर्माण पर आपत्ति दर्ज करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की। डीएसए पार्किंग में पांच माह में 16 लाख की आमदनी पर भी सभासदों ने सवालिया निशान लगाए।

इसके अलावा जनवरी के आय-व्यय, कब्जेदारों को पालिका सम्पत्ति बेचने के लिए शासन से पत्राचार करने, सीजन में सफाई कर्मी रिक्तियों के सापेक्ष रखने के प्रस्ताव पारित किए गए। इस मौके पर डीएन भट्ट, दीपक रुबाली, भूपाल कार्की, नितेंद्र प्रसाद, सरवर खान, सुमित, विनोद परिहार, रेनी आर्या, जीतेंद्र, अजय, मनमोहन, नीतू बोरा, भारती, किरन, असीम, बच्ची आदि मौजूद थे।  

एक अप्रैल से आंदोलन की चेतावनी
मनोनीत सभासद सरवर खान ने बिजली उपकरणों की खरीद के संबंध में जांच की मांग की। कहा कि जांच न होने पर एक अप्रैल से वह आंदोलन करेंगे। बैठक में शटल सेवा की फाइल गायब होने पर भी नाराजगी जताई गई।

स्वच्छता समिति का प्रस्ताव पारित
मनोनीत सभासद ईशा मारूति साह की ओर से लायंस क्लब के स्वच्छता समिति के प्रस्ताव को प्रमुखता से रखा गया, जिसमें प्रत्येक परिवार से न्यूनतम शुल्क पर कूड़ा एकत्रीकरण की योजना शामिल है। उनके इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया है।     
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें