फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झील के गिरते जलस्तर के कारणों का पता लगाएं

Fri, 10 Mar 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
विज्ञापन
नैनी झील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनी झील के लगातार गिर रहे जलस्तर को गंभीरता से लेते हुए मंडलायुक्त डी सेंथियल पांडियन ने बृहस्पतिवार को संबंधित विभागों के जिला और मंडल स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिए कि झील के गिरते जल स्तर के कारणों का पता लगाने के लिए अपने-अपने स्तर पर किए गए प्रयासों की जानकारी पुख्ता आंकड़ों के साथ सप्ताह भर के भीतर उपलब्ध कराएं। मंडलायुक्त ने नैनी झील के जल स्तर को बचाए रखने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में लोनिवि के अधिकारियों ने पिछले वर्षों के दौरान रहे नैनी झील के जलस्तर के साथ ही मौजूदा जल स्तर के बारे में जानकारी दी। आयुक्त ने कहा कि झील से ही नैनीताल का अस्तित्व है, लिहाजा झील के संरक्षण के लिए उससे संबंधित प्रत्येक विभाग मुस्तैदी से काम करें।
विज्ञापन


गर्मियों के दौरान होने वाले पेयजल संकट से निपटने के लिए मंडलायुक्त ने मंडल भर के सभी जिलाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में पेयजल संकट वाले स्थानों को चिन्हित कर हफ्ते भर के भीतर कंटीजेंसी प्लान तैयार करने को कहा, ताकि समय रहते पेयजल समस्या का समाधान कराया जा सके। बैठक जल संस्थान, सिंचाई विभाग, जल निगम, लोनिवि, झील विकास प्राधिकरण, नगर पालिका के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें