फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर याद आया अतिक्रमण, जेसीबी से ढहाया, जिला प्रशासन ने कोटाबाग में आदर्श जीआईसी के सामने की जमीन पर बनाई गई आठ दुकानें गिराईं

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। पुलिस और प्रशासन को आखिर आदर्श विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज कोटाबाग के सामने सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण की याद आ गई। बृहस्पतिवार को पुलिस और प्रशासन की टीम जेसीबी लेकर वहां पहुंची और आठ दुकानों को ढहा दिया गया।
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर रात और दिन दुकानें बनाने का काम चल रहा था। अमर उजाला ने इस मामले को बुधवार और बृहस्पतिवार को प्रमुखता से उठाया था। बृहस्पतिवार को तहसीलदार प्रियंका रानी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने जेसीबी से सरकारी जमीन पर किए जा रहे निर्माण कार्य को ध्वस्त करने के आदेश दिए। इस दौरान वहां भीड़ जमा हो गई। तहसीलदार ने कहा कि किसी को सरकारी जमीन पर कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। यहां भविष्य में किसी भी प्रकार का निर्माण न किए जाने का बोर्ड लगा दिया गया है।
तहसीलदार प्रियंका रानी का कहना है कि स्कूल के सामने की जमीन सरकारी है। इसमें कुछ लोगों की ओर से अतिक्रमण किया जा रहा था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण किए हुए निर्माण कार्य को ध्वस्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें