फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: ननिहाल की यादों में खोईं उर्वशी रौतेला, बचपन को किया याद, कहा- यहां आना अब आसान है

Sat, 01 Nov 2025 03:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने रविवार को नैनीताल पहुंचकर पुराने यादें ताजा की। उर्वशी ने बताया कि नैनीताल में उनका ननिहाल है। जब भी वह यहां आती है तो नौकायन और यहां के मोमोज का जायका लेकर अपनी पुराने यादें ताजा करती हैं। 
विज्ञापन
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने रविवार को नैनीताल पहुंचकर पुराने यादें ताजा की। प्रशंसकों को उनके नैनीताल पहुंचने की सूचना मिली तो उन्होंने उनके साथ फोटो व सेल्फी ली, जिसके बाद उन्होंने नौकायन का आनंद लिया।

विज्ञापन


नैनीताल पहुंची अभिनेत्री उर्वशी ने बताया कि नैनीताल में उनका ननिहाल है। जब भी वह यहां आती है तो नौकायन और यहां के मोमोज का जायका लेकर अपनी पुराने यादें ताजा करती हैं। बताया कि यहां का मौसम और माहौल उन्हें काफी पसंद है। उनका बचपन से नैनीताल से खास लगाव रहा है। उनके परिवार ने यहां कुमाऊंनी खाना व बाल मिठाई का भी स्वाद लिया। अब उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी बेहतर हो गई है, जिससे यहां आना काफी आसान हो गया है। नैनीताल शूटिंग के लिहाज से बेहद खूबसूरत जगह है। वह भविष्य में यहां अपनी फिल्मों की शूटिंग करना चाहती हैं। पंतनगर हवाई अड्डे से फिल्म यूनिट्स के लिए यहां शूट करना पहले से कहीं आसान हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें