फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे की बदहाली पर अधिकारी व ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज करें : डीएम

Wed, 17 Sep 2025 02:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। डीएम वंदना ने मंगलवार को हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर रानीबाग से ज्योलीकोट के बीच जर्जर हालत पर एनएच के अधिकारियों को तलब किया। उन्होंने खराब हुए एनएच को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एनएच के ईई से कहा कि वह स्वयं निगरानी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा कार्य की गुणवत्ता की कमी एवं धन की बर्बादी के आरोपी अधिकारी व ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज करें।
विज्ञापन


मंगलवार को हुई बैठक में ईई ने बताया कि इस सड़क पर डामरीकरण वर्ष 2021 में हुआ था। अब भी सड़क की मरम्मत करने और देखरेख की जिम्मेदारी ठेकेदार की ही है जिसके लिए ठेकेदार को नोटिस दिया जा चुका है। डीएम ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि तीन वर्ष की अवधि में सड़क का पूर्णतया खराब होना इसका प्रमाण है कि डामरीकरण के समय गुणवत्ता की मॉनिटरिंग के लिए जिम्मेदार अधिकारी ने अपनी ड्यूटी नहीं की। अब विभाग नोटिस के नाम पर खानापूर्ति कर रहा है। उन्होंने एक सप्ताह में सड़क का पुनः नवीनीकरण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। कहा कि खराब गुणवत्ता और सरकारी धन की बर्बादी के आरोपी विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज करें। ईई स्वयं समयावधि से पहले सड़क के खराब होने की जांच कर एक सप्ताह में इसकी रिपोर्ट दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें