फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
हल्द्वानी रोडवेज के पास हुए झगड़े में घायलों के मेडिकल के दौरान बेस अस्पताल में लगी भीड़। अम? - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। बाइक की टक्कर लगने के बाद शुक्रवार की देर रात दो पक्ष के लोग भिड़ गए। मारपीट में दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गए। बाद में दोनों पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे। कोतवाल ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार रात बाइक से टक्कर लगने पर राजपुरा निवासी राहुल और लाइन नंबर 12 निवासी जमाल रोडवेज के पास भिड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अलग किया तो वह एक दूसरे को देख लेने की धमकी देने लगे। इसके कुछ देर बाद दोनों पक्ष के करीब लोग मटर गली में भिड़ गए।
राहुल मटर गली में एक कपड़ों की दुकान में काम करता है। मारपीट मेें एक पक्ष से राहुल और टीटू, दूसरे पक्ष से जमाल और उसका बेटा घायल हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने एक पक्ष का बेस अस्पताल में मेडिकल कराया। दूसरे पक्ष के जमाल को ठंडी सड़क स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार दो युवकों के बीच मामूली बात पर झगड़ा हुआ था। इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। कोतवाल संजय कुमार का कहना है कि दोनों पक्ष की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें