फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के चक्कर में पत्नी से झगड़ा, झील में कूदने पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पति-पत्नी और वो के बीच चल रही तनातनी से परेशान पति ने शुक्रवार को नैनीझील में छलांग लगाने की कोशिश की, जिसे समय रहते राहगीरों ने बचा लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मल्लीताल निवासी एक युवक का पांच साल पहले दूसरे समुदाय की युवती से निकाह हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही युवक का एक अन्य युवती से प्रेेेेम प्रसंग शुरू हो गया। उसकी पत्नी को इसकी भनक लग गई। इस पर उसने पति से इस संबंध में बात की तो युवक ने पत्नी को विश्वास में ले लिया और मामला कुछ दिनों के लिए शांत हो गया। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले ही पति पत्नी के बीच वो के आने पर फिर से दोनाें में तनातनी शुरू हो गई। इसके बाद दोनों के विवाद में वो भी कूद पड़ी।
विज्ञापन

मामला इतना बढ़ा कि शुक्रवार को युवक आत्महत्या के इरादे से नैनीझील के किनारे जा पहुंचा। इसके पहले कि वह झील में छलांग लगाता वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को बुला लिया और पुलिस ने राहगीरों की मदद से उसे बचा लिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों को कोतवाली बुलाया। यहां भी तीनों एक दूसरे को देख हाथापाई पर उतारू हो गए। इसके बाद पुलिस ने तीनों को फटकार लगाते शांत कराया।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रही उपनिरीक्षक पूजा मेहरा ने बताया कि युवक के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें