फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों में मारपीट

Tue, 21 Jul 2026 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में सोमवार को प्रवेश प्रक्रिया के दौरान कुछ छात्रों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराकर छात्रों को परिसर से बाहर किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय में इन दिनों स्नातक प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश चल रहे हैं। नए प्रवेशार्थियों की मदद के लिए छात्रनेताओं और छात्रसंघ चुनाव की तैयारी कर रहे कुछ छात्रों ने कॉलेज परिसर में कैंप लगा रखे हैं। आरोप है कि इसी दौरान मामूली बात पर दो छात्र आपस में उलझ गए और बात हाथापाई तक पहुंच गई। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंची कॉलेज कर्मी बबली रौतेला ने दोनों को अलग किया। उन्होंने समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और अनुशासन बनाए रखने के लिए दोनों छात्रों को कॉलेज से बाहर भेज दिया।
प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी का कहना है कि प्रवेश का समय है। किसी भी छात्र को अनुशासन तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। जो भी छात्र झगड़ा, गुटबाजी या परिसर में अव्यवस्था फैलाएगा, उसे तत्काल कॉलेज से बाहर कर दिया जाएगा। छात्रनेताओं की ओर से लगाए गए कैंप केवल प्रवेशार्थियों की मदद के लिए हैं। यदि कोई छात्र इसका दुरुपयोग कर दबाव बनाता है या माहौल खराब करता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें