फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मंडी में पहाड़ के फलों की आवक शुरू

Tue, 21 Jul 2026 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं की सबसे बड़ी थोक फल मंडी में पहाड़ के फलों की आवक शुरू हो गई है। हालांकि बारिश के कारण फल कारोबार प्रभावित हुआ है। कारोबारियों के मुताबिक बारिश के कारण फलों की बिक्री घटी है।
विज्ञापन




फल आढ़ती एनके दानी ने बताया कि मंडी में अब पहाड़ी सेब की आवक शुरू हो गई है। अल्मोड़ा, नैनीताल और ग्वालदम क्षेत्र से आ रहे सेब की कीमत 20 से 200 रुपये प्रति किलो है। सस्ते सेब की आवक अधिक है।
उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों में पहाड़ का अमरूद भी मंडी तक पहुंचने लगेगा। अल्मोड़ा और नैनीताल जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से नाशपाती भी मंडी तक पहुंचने लगी है। वर्तमान में नाशपाती की कीमत 20 से 70 रुपये प्रति किलो तक है। रोजाना 50 छोटे वाहन नाशपाती लेकर मंडी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

अन्य कारोबारियों के मुताबिक मंडी में अलग-अलग प्रजातियों के आम अब भी पहुंच रहा हैह। वर्तमान में मल्लिका और चौसा प्रजाति का आम अधिक आ रहा है। इसकी कीमत 50 से 60 रुपये प्रति किलो तक है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें