फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता और ठेकेदार के बीच मारपीट, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट के मामले में ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इधर, ठेकेदार ने भी अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

महावीरगंज निवासी अधिवक्ता अबरार अहमद ने पुलिस को बताया कि वह दस दिसंबर को दोपहर एक बजे राज्य कर भवन, गौलापार गया था। इसी समय उसका पुराना मुवक्किल अब्दुल कादिर निवासी 139 सिविल लाइंस बरेली पीछे से आया। उसने अधिवक्ता को देखते ही गालीगलौज शुरू कर दी। आरोप है कि ठेकेदार कादिर ने उसकी फाइल छीनकर गला दबाने की कोशिश की। किसी तरह उसने अपनी जान बचाई। इस मामले में पुलिस ने अब्दुल कादिर के खिलाफ धारा 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
इसी तरह अब्दुल कादिर ने अधिवक्ता के खिलाफ मारपीट और धमकाने की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने इस मामले में अधिवक्ता के खिलाफ धारा 323,504,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर ने कहा कि दोनों मुकदमों की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें