फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदान में विवाद, मैच स्थगित

Tue, 26 Jul 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड सुपर लीग फुटबाल मैच में विवाद और हंगामे के चलते अल्मोड़ा बुरांश और यूएस नगर वारियर्स के बीच मैच नहीं हो सका। इस मामले में यूएस नगर वारियर्स की टीम ने दस हजार रुपये जमा कर प्रोटेस्ट किया। आयोजन समिति ने मंगलवार को फिर मैच कराने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


एफटीआई मैदान में अल्मोड़ा बुरांश और यूएस नगर वारियर्स की टीमें मैच के लिए उतरी। इस बीच यूएस नगर की टीम ने आरोप लगाया कि अल्मोड़ा की टीम खिलाड़ियों को बदलकर बेइमानी का प्रयास कर रही है। अल्मोड़ा की टीम ने पांच मिनट की जगह विचार करने के लिए 35 मिनट का समय लिया। इस बीच आरोप प्रत्यारोप के चलते मैच के बाहर भी हंगामा होने लगा। यूएस नगर वारियर्स ने खेलने से इनकार कर दिया।

आरोप लगाया कि अंडर 19 के भी फर्जी खिलाड़ी मैदान में उतारे गए हैं। यूएस नगर की टीम ने फीस जमा करने के बाद प्रोटेस्ट किया। इस बीच निर्णायक मंडल ने सीटी बजाकर मैच को स्थगित कर दिया। विवाद के चलते दोनों टीमें वापस लौट गई। शाम के समय यूएसएल और निर्णायक मंडल के बीच बैठक हुई। तय किया गया कि यह मैच मंगलवार की सुबह कराया जाएगा। 
विज्ञापन



पिथौरागढ़ ने दर्ज की जीत

उत्तराखंड सुपर लीग फुटबाल मैच के नवें दिन पिथौरागढ़ पैंथर्स और कार्बेट एफसी टाइगर्स के बीच मुकाबला हुआ। पिथौरागढ़ पैंथर्स की टीम ने 1-0 के अंतर से मैच जीत लिया।  पिथौरागढ़ के खिलाड़ी भूपेंद्र को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया।  

एफटीआई मैदान में मैच शुरू होने के बाद पहले हाफ के 31 वें मिनट में पिथौरागढ़ पैंथर्स के भूपेंद्र ने पहला गोल किया। भूपेंद्र के गोल से पिथौरागढ़ पैंथर्स को बढ़त मिल गयी। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गोल का काफी प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। अंत में पिथौरागढ़ पैंथर्र्स ने 1-0 के मुकाबले से मैच जीत लिया।  निर्णायकों में सूरज भाकुनी, प्रसन्नजीत मंडल, मनीष वशिष्ठ, परमेश्वर गोपे, पाल्सन मोगेज, सुब्रत पुरोहित, महेंद्र फर्सवाण और हीरा सिंह शामिल रहे।

इस दौरान मैच कमिश्नर जितेंद्र सिंह बिष्ट,  एसेसर वीएस नेगी, यूएसएल के चेयरमैन विरेंद्र सिंह रावत, स्टेट फुटबाल संघ के सचिव अख्तर अली , डीएफए के सचिव दिनेश सिंह बिष्ट  मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें