फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: त्योहार सिर पर, कई माह से नहीं मिला वेतन

Wed, 02 Sep 2026 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। त्योहार सिर पर हैं, लेकिन राजकीय मेडिकल कॉलेज में काम करने वाले उपनल कर्मियों को कई माह से वेतन नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों के सामने परिवार का खर्च चलाने के साथ ही बच्चों की पढ़ाई और त्योहार की जरूरतें पूरी करने का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

करीब 250 अटेंडेंट को अप्रैल और मई का वेतन मिला था, इसके बाद भुगतान नहीं हुआ। वहीं क्लर्क, फार्मासिस्ट और मेंटिनेंस से जुड़े 200 से अधिक कर्मचारियों को केवल अप्रैल का वेतन मिला है। 25 तकनीशियनों को अप्रैल से ही वेतन नहीं मिला है। इनमें नर्स, वार्ड ब्वॉय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, लैब कर्मी और क्लर्क आदि शामिल है।
कर्मचारियों ने बताया कि 14 अगस्त को चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना के मेडिकल कॉलेज दौरे के दौरान भी वेतन का मुद्दा उठाया गया था। उस दौरान निदेशक ने एक सप्ताह के भीतर वेतन आहरित कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बावजूद अभी तक भुगतान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि वेतन के संबंध में जानकारी ली जा रही है। किसी भी कर्मचारी का वेतन रोका नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें