फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल सेंट्स स्कूल का समारोह

Sun, 15 Oct 2017 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।  
विज्ञापन
ऑल सेंट्स स्कूल का समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। आल सेंट्स कॉलेज में शनिवार को रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने असम के लोक पर्व रंगाली बिहू नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा दो के बच्चों ने जंगल बुक पर आधारित गीत प्रस्तुत किया। कक्षा एक, चार व पांच के कुछ बच्चों ने राधा कृष्ण के प्रेम पर आधारित नृत्य भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अंग्रेजी ग्रीम ब्रदर्स की सिन्ड्रेला कहानी का नाट्य रूपांतरण रहा। कार्यक्रम प्रस्तुत करने में मुस्कान, सोयब, असमीत कौर, सारा ग्रेवाल, आकांशा चतुर्वेदी, वृष्टि भाटिया, चर्चित चौधरी व लय चौहान आदि शामिल थे।

इस मौके पर एसएसपी जन्मजेय खंडूरी, सेंट जोसफ कॉलेज के प्रधानाचार्य पीटर इमेन्युअल, सनवाल की प्रधानाचार्य डी इमेन्युअल, होली एकेडमी की मधु विग, वृंदावन पब्लिक स्कूल के आलोक साह, राखी साह, सनवाल स्कूल के गौरव सनवाल, करिश्मा सनवाल, गीता साह, दीपक बलानी, डर्विन, मार्क वाल्स आदि मौजूद थे। प्रधानाचार्य किरन जरमाया ने सभी अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें