भवाली (नैनीताल)। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में शनिवार को 45वीं क्रॉस कंट्री दौड़ हुई। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य कैप्टन रोहित द्विवेदी ने 11वीं, 12वीं कक्षा के बच्चों को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। साढ़े नौ किमी दूरी की क्रॉस कंट्री के वरिष्ठ वर्ग में सौरभ बधानी, विकास राघव, सागर कठायत ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा छह से दस तक के बच्चों की क्रॉस कंट्री में अर्जुन कठायत, अमन कुमार, लक्ष्य चौहान, आयुष्मान सिंह, संजय दत्त, शालिनी टम्टा ने जीत दर्ज की। बेस्ट क्रॉस कंट्री रनर सौरभ बधानी, क्रॉस कंट्री चैंपियन गढ़वाल सदन रहा। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को मेडल, प्रमाणपत्र, अन्य पुरस्कार बांटे। वहां उप प्रधानाचार्य अरुणिमा राज, प्रशासनिक अधिकारी बीएस राठौर, आरके पांडे, डॉ. आरपी त्रिपाठी, केएन जोशी, एसी राय आदि थे।