उच्च शिक्षा विभाग की ओर से महिला प्राध्यापकों को प्रसूति एवं मातृत्व अवकाशों की संख्या 135 से बढ़ाकर अब 180 दिन कर दी है।
कुमाऊं विवि शिक्षक संघ (तिवारी गुट) के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी के मुताबिक यह लाभ राजकीय महाविद्यालयों व राज्य के विवि उच्च शिक्षा के महिला प्राध्यापकों को मिलेगा।
प्रो. तिवारी ने इसके लिए उच्च शिक्षा मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि मामले का शासनादेश उच्च शिक्षा के संयुक्त सचिव लक्ष्मण सिंह द्वारा 23 जुलाई को जारी हो चुका है।