फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जलता पटाखे से फर्नीचर की दुकान में अग्निकांड की आशंका

Thu, 23 Oct 2025 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल मोहनको चौराहे पर स्थित ओल्ड लंदन हाउस भवन में फर्नीचर की दुकान में आग लगने का कारण पटाखे की चिंगारी माना जा रहा है। भवन के सामने प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पटाखे की चिंगारी भवन के एक हिस्से में गिरती नजर आ रही है।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब ढाई बजे मल्लीताल मोहनको स्थित ओल्ड लंदन हाउस भवन में स्थित फर्नीचर की दुकान व गोदाम में आग लग गई थी। घटना में फर्नीचर की दुकान व गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया था। 55 दिन बाद भवन में आग लगने की दूसरी घटना होने से आग लगने के कारणों पर लोग तमाम लोग सवाल उठा रहे थे। इसे देखते हुए पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल के समीप स्थित प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी खंगाले। इसमें से एक प्रतिष्ठान के सीसीटीवी में कैद वीडियो में रात 2:32 बजे एक पटाखे की चिंगारी ओल्ड लंदन हाउस भवन पर गिरती दिख रही है। चिंगारी फर्नीचर दुकान के ठीक बगल में गिरी। इसमें फर्नीचर हाउस के संचालक ने फोम के गद्दे व अन्य सामान रखा था। चिंगारी गिरने के कुछ देर बाद भवन से धुआं उठता दिख रहा है जो कुछ ही देर बाद भीषण आग में बदल गया। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार प्रथमदृष्टया गोदाम में आग लगने का कारण पटाखे की चिंगारी को माना जा रहा है। पुलिस अग्निकांड के कारणों के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें