रामनगर बसई में हुई शादी में दूल्हा-दुल्हन मास्क लगाए हुए।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। लॉकडाउन में अनुमति नहीं मिलने पर एक पिता ने अपनी बेटी को वीडियो कॉल से आशीर्वाद देकर विदा किया। सादगी के साथ नियमों का पालन कर मास्क लगाकर युवक-युवती ने फेरे लिए।
काशीपुर के मानपुर गांव निवासी सुनील रावत से डिंपल नेगी निवासी पौड़ी का विवाह दस मई को होना तय हुआ। काशीपुर के एक हॉस्पिटल में नौकरी के चलते डिंपल रामनगर के बसई में अपने जीजा के घर रहती थी। जीजा तेजपाल, बहन रिंकी पटवाल ने शादी की पूरी तैयारी की और प्रशासन से शादी के लिए मंजूरी भी ली गई। जीजा तेजपाल ने बताया कि उनकी सास मन्नो देवी अब दुनिया में नहीं हैं। ससुर मुनव्वर नेगी पौड़ी के धूमाकोट ग्राम जड़ाऊ में छोटी बेटी आरती के साथ रहते हैं। उन्हें धूमाकोट से शादी में पहुंचना था। प्रशासन रामनगर जाने की अनुमति दे रहा था, लेकिन वापसी की अनुमति नहीं मिल रही थी। ऐसे में पिता और बहन ने वीडियो कॉल से धूमाकोट में रहकर नव दंपती को आशीर्वाद दिया।