हल्द्वानी। लॉकडाउन के कारण बाहरी राज्यों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के आने का सिलसिला जारी है। रोडवेज की बसें सोमवार को भी यात्रियों को लेकर हल्द्वानी पहुंची। सुबह 9:30 बजे तक गुरुग्राम से 13 बसों में 523 और देहरादून से एक बस से 13 यात्री हल्द्वानी पहुंचे। सभी को गौलापार में स्पोर्ट्स स्टेडियम भेजा गया। सुबह साढ़े नौ बजे तक हल्द्वानी से मोहान, रामनगर के लिए छह बसों में 228, अल्मोड़ा के लिए नौ बसों में 391 और बागेश्वर के लिए तीन बसों में 84 यात्री रवाना किये गए।