फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बनभूलपुरा में करंट लगने से पिता-पुत्री की मौत

Tue, 18 Aug 2026 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा लाइन नंबर 16 में सोमवार देर रात एयर कंडीशनर के आउटडोर (बाहरी इकाई) में करंट आने से कार मैकेनिक नदीम (45) और उसकी बेटी अल्जिबा की मौत हो गई। नदीम एयर कंडीशनर की मरम्मत कर रहे थे, तभी उन्हें करंट लगा। उन्हें बचाने आई उनकी 12 वर्षीय बेटी अल्जिबा भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों को राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

भाई नाजिम ने बताया कि उनका भाई नदीम मुखानी थानाक्षेत्र में कार गैराज चलाते थे। सोमवार देर रात उन्हें घर में लगे एयर कंडीशनर की बाहरी इकाई में करंट आने की जानकारी मिली। वह उसकी जांच करने पहुंचे। इस दौरान उनकी बड़ी बेटी अल्जिबा उन्हें टॉर्च से रोशनी दिखा रही थी। जैसे ही नदीम को करंट लगा अल्जिबा ने टॉर्च फेंककर पिता को बचाने का प्रयास किया और पिता को छूते ही वह भी करंट की चपेट में आ गई। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को अचेत हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नदीम अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं।
दोनों शव शव परीक्षण के लिए मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। मंगलवार को शव परीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। फिलहाल पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। - मनोज कत्याल, एसपी सिटी
विज्ञापन


करंट लगने की सूचना पर ऊर्जा निगम के अधिकारी मौके पर गए थे। घर के भीतर की लाइन में करंट लगने की जानकारी मिली। एसी में काम के दौरान हादसा हुआ है। लोगों ने भी इसकी पुष्टि की है। - मनीष जोशी, उपखंड अधिकारी यूपीसीएल टाउन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें