फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवानी से आजीविका बढ़ाएं किसान : डॉ. सिंह

Fri, 07 Feb 2025 01:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को रामगढ़ के राजकीय उद्यान में किसानों को आत्मा परियोजना के तहत शीतोष्ण फल उत्पादन एवं कटाई-छटाई को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। किसानों को पावर टिकर, पावर स्प्रेयर, ट्रैक्टर आदि उपकरणों के स्टॉल लगाकर कृषि यंत्रों से खेती और बागवानी करने की जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. रजनीश सिंह ने किसानों को विभाग की ओर से दी जा रही योजनाओं का लाभ लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि किसान फलों की बागवानी से अपनी आजीविका बढ़ा सकता है। प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अरुण किशोर ने सेब, कीवी, आडू, प्लम और अखरोट आदि के उत्पादन की नवीनतम तकनीकी की जानकारी दी।
इसके अलावा डॉ. नारायण सिंह ने सेब सघन बागवानी, उद्यान स्थापना की जानकारी दी। वहां ज्येष्ठ प्रमुख प्रदीप ढैला, विक्रम सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदीप ढैला, देवेंद्र सिंह दरम्वाल, कमल किशोर जोशी, बसंत लाल शाह, सरस्वती बृजवाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें