नैनीताल। मक्कार स्पोर्ट्स ग्रुप की ओर से सातवीं विकास जोशी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत बृहस्पतिवार को तीन मुकाबले खेले गए। डीएसए मैदान में खेले गए पहले मैच में नैनीताल जाइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 138 रन का लक्ष्य रखा।
जवाब में पीडब्ल्यूडी की टीम 11वें ओवर में सिमट गई। दूसरे मैच में फास्ट अयारपाटा ने 102 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में नैनी क्रिकेटर्स की टीम ने 13वें ओवर में मैच जीत लिया। तीसरे मैच में आरबीएस भोले बॉयज ने 173 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में राइजिंग स्टार की टीम 134 रन ही बना सकी। संवाद
केकेआर कालाढूंगी ने हल्द्वानी को हराया
कालाढूंगी। क्षेत्रीय विकास एवं स्पोर्ट्स समिति की ओर से कालाढूंगी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में हल्द्वानी और केकेआर कालाढूंगी के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हल्द्वानी की टीम निर्धारित 15 ओवर में 130 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
शहजाद हुसैन ने 2 ओवर में 4 विकेट लिए। जवाब में केकेआर कालाढूंगी की टीम ने 8 विकेट से मैच जीत लिया। ओपनर सार्थक ने 39 और हाशिम ने 32 रन बनाए गए। केकेआर के शहजाद हुसैन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहां गोविंद पांडे, राजू नेगी, पंकज पडलिया, जीवन मंगोलिया, सतवंत सिंह,, तनवीर, शहजाद, आरिफ, लुकमान, शाकिर हुसैन जुनैद आदि थे। संवाद