किच्छा मंडी गेट पर धरना देते किसान
- फोटो : KITCHHA
किच्छा। चावल मिल मालिकों पर प्रदेश के किसानों का धान न खरीदकर यूपी के किसानों का धान सस्ते में खरीदने का आरोप लगाकर किसानों ने मंडी में धरना दिया। किसानों का आरोप है कि मिल मालिक सस्ता धान मिलने के कारण प्रदेश के किसानों का धान नहीं खरीद रहे हैं।
रुद्रपुर छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अंग्रेज सिंह समेत दर्जनों किसान बुधवार को मंडी गेट के पास धरने पर बैठ गए। इस दौरान धरने पर बैठे किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रीतम सिंह, संतोख सिंह, अरविंद सिंह, अमरपाल सिंह, जगरूप सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि थे।