फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जिस कमरे में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, उसमें सोया था परिवार

Thu, 13 Mar 2025 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोतवाली थानाक्षेत्र के राजपुरा चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला का शव घर में फंदे पर लटका मिला। घटना के दौरान कमरे में महिला के पांच बच्चे और भाई सो रहा था। पुलिस पड़ोसियों से विवाद को घटना का कारण बता रही है।
विज्ञापन

राजपुरा वार्ड नंबर 13 निवासी शांति (35) पति जगजीवन राम के पांच बच्चे हैं। पुलिस के अनुसार मंगलवार को महिला का अपने पड़ोसियों से किसी बात पर विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद महिला तनाव में आ गई। परिजनों के अनुसार महिला ने घर के कमरे में ही बल्ली से लटककर खुदकुशी कर ली। देर रात जब पति और भाई घर पहुंचे तो शांति को फंदे से लटकता देखा। सूचना पर पड़ोसी भी एकत्र हो गए। हालांकि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें