फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के प्रयास का दूसरा आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया

विज्ञापन
Falloup of Crime in Haldwani
विज्ञापन
हल्द्वानी। गन्ना सेंटर में वेटर को गोली मारने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया लेकिन घटना के तीन माह बाद पुलिस घटना की साजिश करने वाले को पकड़ने में विफल रही है।
विज्ञापन

गन्ना सेंटर निवासी केशव गंगवार ने एक शादी समारोह में वेटर का काम करने के बाद 19 नवंबर 2021 की रात आवास के सामने बाइक खड़ी की। सीढ़ी से ऊपर चढ़ते समय अंधेरे में छिपे बदमाश ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। इस मामले में घायल युवक केशव की पत्नी रेखा गंगवार की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया। नौ दिसंबर 21 को कोतवाली पुलिस ने ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर निवासी आरोपी सूरज पुत्र मैकू लाल को 315 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस की जांच में आया कि सूरज ने बरेली जिले के जोखनपुर शीशगढ़ निवासी मुख्य आरोपी छोटे लाल उर्फ बृजनंदन के कहने पर गोली चलाई थी। सूरज ने बृजनंदन से 17 हजार रुपये उधार लिए थे।
केशव गंगवार की पत्नी रेखा की छोटे लाल उर्फ बृजनंदन से जान पहचान थी। इसी वजह से रेखा ने उसे दो लाख रुपये उधार दिए थे। छोटे लाल रुपये लौटा नहीं रहा था तो पति-पत्नी दोनों उस पर दबाव बना रहे थे। छोटे लाल ने अपने मित्र सूरज के साथ मिलकर केशव को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 19 नवंबर को छोटे लाल अपनी बाइक से सूरज को 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस देकर केशव गंगवार के घर के बाहर छोड़ दिया था। पुलिस की छानबीन के बावजूद षडयंत्र के आरोपी बृजनंदन उर्फ छोटेलाल को पकड़ने में विफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें