फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बस की टक्कर से स्कूटी सवार फैक्टरी कर्मी की मौत

Tue, 14 Oct 2025 02:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हल्द्वानी। सिडकुल की डाबर फैक्टरी से ड्यूटी कर लौट रहे स्कूटी सवार को अनियंत्रित बस ने टक्कर मार दी। हादसे में फैक्टरी कर्मी अरुण सिंह की मौत हो गई। बस को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन

हल्दूपोखरा नायक रामपुर रोड निवासी अरुण सिंह पुत्र कुंदन सिंह बीती 10 अक्तूबर को दोपहर ढाई बजे रुद्रपुर स्थित डाबर कंपनी से ड्यूटी कर घर लौट रहा था। गन्ना सेंटर के पास हल्द्वानी की ओर से आ रही बस के चालक ने तेजी और लापरवाही से एक वाहन को ओवरटेक किया और गलत दिशा में आकर स्कूटी को टक्कर मार दी।
हादसे में अरुण को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों में से किसी परिचित ने अरुण के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। इस मामले में अरुण के भाई पंकज सिंह ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मुकदमे में नामजद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें