हल्द्वानी। उजालानगर में रविवार सुबह कोटाबाग निवासी ऑटो चालक धर्मेंद्र पाल (52) का शव संदिग्ध हालात में किराये के कमरे में पंखे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार उसके किराये का ऑटो बीते दिनों सीज हो गया था। ऑटो मालिक उसपर वाहन छुड़ाने का दबाव बना रहा था। उन्होंने ने आशंका जताई कि इसी दबाव से तंग आकर धर्मेंद्र ने आत्महत्या की है।
सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों का कहना था कि धर्मेंद्र की पत्नी का ढाई साल पहले निधन हो चुका है। उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा। थानाध्यक्ष का सुशील जोशी का कहना है कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।