फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडक्रॉस के पूर्व अध्यक्ष का फेसबुक एकाउंट हैक

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
नैनीताल। साइबर ठगों ने रेडक्रॉस सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष विनोद तिवारी का फेसबुक एकाउंट हैक कर लिया। ठगों ने तिवारी के फेसबुक फ्रेंड्स से दोस्त के दुर्घटना में घायल होने की बात कहकर खाते में धनराशि जमा कराने की मांग की। एक दोस्त ने झांसे में आकर पैसे भी जमा करा दिए। मामला संज्ञान में आने के बाद तिवारी ने फेसबुक एकाउंट को लॉक करा दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक साइबर अपराधियों ने रेडक्रॉस के पूर्व अध्यक्ष तिवारी के फेसबुक एकाउंट को हैक कर उनके फेसबुक मित्र कैलाश जोशी, रितेश, गणेश कांडपाल, भवाली के पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, शेर सिंह बिष्ट और उनके रिश्तेदारों को मैसेज भेजा। कहा कि उनका एक दोस्त हादसे के बाद दिल्ली में भर्ती है। दोस्त के इलाज के लिए आर्थिक मदद की जरूरत है। साइबर ठगों ने तिवारी के फेसबुक दोस्तों को खाता नंबर भेजकर दस से बीस हजार जमा कराने की मांग की।
दोस्तों ने जब फेसबुक पर यह संदेश देखा तो उन्होंने विनोद तिवारी को फोन किया। इस बीच अल्मोड़ा निवासी के एक दोस्त ने साइबर ठग के झांसे में आकर चार हजार जमा भी करा दिए, जबकि अन्य ने तिवारी से संपर्क किया तो पता चला कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। फेसबुक एकाउंट के हैक होने की जानकारी मिलते ही तिवारी ने अपना एकाउंट बंद करा दिया। रेडक्रॉस के पूर्व अध्यक्ष तिवारी का कहना है कि मंगलवार को वह इस संबंध में पुलिस को तहरीर देकर साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें