फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छांछ और रायता ने बढ़ाया अम्मा रसोई का स्वाद

Thu, 28 Apr 2016 12:30 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सरस मार्केट स्थित इंदिरा अम्मा भोजनालय में अब ग्राहकों को झिंगूरे की खीर के बाद छांछ और रायता भी उपलब्ध काराया जा रहा है। छांछ की कीमत दस रुपये प्रति ग्लास और रायते की कीमत पांच रुपये कटोरा रखी गई है।लोगों को सस्ता भोजन उपलब्ध कराने की मंशा से खोले गये इंदिरा अम्मा भोजनालय में गर्मी शुरू होते ही ग्राहकों को खाने के साथ ठंडी छांछ और जायकेदार रायता भी मिलने लगा है।
विज्ञापन


बुधवार से कैंटीन में इसकी शुरुआत की जा चुकी है। कैंटीन पर्यवेक्षक उमाकांत पंत के अनुसार कैंटीन में ग्राहकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए खाद्य पदार्थों में बढ़ोत्तरी की गई है। जिला उद्योग केंद्र द्वारा वित्त पोषित संस्था से छांछ और रायता उपलब्ध कराया जा रहा है। बुधवार को पांच लीटर छांछ और रायता ग्राहकों को परोसा गया। डिमांड बढ़ने पर इसे और बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें