फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: डिस्ट्रिक्ट बार की शानदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। डीएसए के खेल मैदान में आयोजित जेके लखेड़ा स्मृति ऑफिशियल क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले में डिस्ट्रिक्ट बार ने पीडब्ल्यूडी नैनीताल को 24 रनों से हराकर अपने अभियान का विजयी आगाज किया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डिस्ट्रिक्ट बार की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 149 रनों का स्कोर खड़ा किया। प्रदीप मणि त्रिपाठी ने 40 गेंदों पर 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। पंकज सिंह बोरा ने 29 गेंदों पर 45 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। विनीत के नाबाद 18 रनों की बदौलत टीम एक मजबूत स्थिति में पहुंच सकी। 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीडब्ल्यूडी की टीम डिस्ट्रिक्ट बार की कसी हुई गेंदबाजी के सामने संघर्ष करती नजर आई और पूरी टीम 125 रनों पर सिमट गई। पीडब्ल्यूडी के लिए यशवंत (38 रन) और राकेश (23 रन) ने जुझारु पारियां खेलीं लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। गेंदबाजी में प्रदीप मणि त्रिपाठी, पंकज सिंह बोरा, अशोक मौलेखी और दीपक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण विकेट झटके। मुख्य अतिथि गोपाल सिंह रावत और भुवन आर्या मौजूद रहे। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट और सचिव संजय सुयाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें