गरमपानी सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ एमएस बोहरा बच्चों को देखते हुए। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BHIMTAL
गरमपानी (नैनीताल)। क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को दो विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं देना शुरू कर दिया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एमएस बोहरा और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जेएस पांगती को जिम्मेदारी दी गई है।
सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश पंत ने बताया कि अस्पताल में हर सोमवार को दोनों विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। डॉ. एमएस बोहरा ने बताया कि वह अग्रिम आदेश तक सेवाएं देंगे। विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती होने से बेतालघाट, रामगढ़ और अल्मोड़ा जिले के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।