फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वन्यजीव प्राणी सप्ताह में पहली बार सीटीआर में जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ

Wed, 23 Sep 2026 01:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। वन्यजीव प्राणी सप्ताह के अंतर्गत पहली बार छह से आठ अक्तूबर तक कार्बेट टाइगर रिजर्व में विशेष व्याख्यान और संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें वन्यजीव विशेषज्ञ, लेखक, फोटोग्राफर, पर्यावरणविद्, शिक्षाविद् और संरक्षण से जुड़े 30 से अधिक विशेषज्ञ अलग-अलग विषयों पर जानकारी साझा करेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को सीटीआर कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पार्क निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि वन्यजीव प्राणी सप्ताह के तहत सीटीआर में प्राकृतिक विरासत, वन्यजीव संरक्षण और उत्तराखंड की संस्कृति को केंद्र में रखकर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्टेपन ऑल्टर, नेहा सिन्हा, दिपांकर घोष समेत कई विशेषज्ञ प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में क्षतिग्रस्त प्राकृतिक आवासों के संरक्षण और पुनर्स्थापना पर विशेषज्ञ विचार, हिमालय की नदियों, जंगलों और पहाड़ों के साथ लोगों के संबंधों पर चर्चा होगी। इस दौरान पार्क वार्डन बिंदरपाल, रेंजर ललित आर्या, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिमान सिंह, नरेंद्र शर्मा, विनोद बधानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें