फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा में इंटर का छात्र नकल करते पकड़ा गया 

Tue, 21 Mar 2017 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के चौथे दिन इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान के पेपर में एक विद्यार्थी नकल करते पकड़ा गया। संबंधित छात्र संस्थागत वर्ग का है और थारू इंटर कॉलेज खटीमा (ऊधमसिंह नगर) में परीक्षा दे रहा था। डीईओ माध्यमिक टीम ने छात्र की कॉपी सील कर रिपोर्ट के साथ भेज दी है। 
विज्ञापन


बोर्ड कार्यालय के कंट्रोल रूम के मुताबिक बीते शनिवार को हुई इंटरमीडिएट के सैन्य विज्ञान की परीक्षा में 6 विद्यार्थी अनुपस्थित रहेे। इसमें देहरादून मे 3, पौड़ी में 2, नैनीताल में 1 विद्यार्थी अनुपस्थित रहा। इसके साथ हाईस्कूल में 4054 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। 

जिनमें हरिद्वार में 902, देहरादून में 442, उत्तरकाशी में 209, टिहरी में 232, पौड़ी में 149, चमोली में 169, रुद्रप्रयाग में 64, पिथौरागढ़ में 199, चंपावत में 85, अल्मोड़ा में 219, बागेश्वर में 77, नैनीताल में 251, ऊधमसिंह नगर में 1056 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। मंगलवार को इंटरमीडिएट का चौथा पेपर कृषि शस्य विज्ञान का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें