हल्द्वानी और आसपास के समस्त ईएमई कोर के पूर्व सैनिकों ने आज अपना 81वां स्थापना दिवस ईगल फैमिली संगठन बनाकर राणा बैंकट हॉल तीन पानी में परिवार के साथ धूमधाम से मनायाl
हल्द्वानी और आसपास के समस्त ईएमई कोर के पूर्व सैनिकों ने आज अपना 81वां स्थापना दिवस ईगल फैमिली संगठन बनाकर राणा बैंकट हॉल तीन पानी में परिवार के साथ धूमधाम से मनायाl जिसमें कुमाऊनी लोक गायक मोहित रौतेला के साथ पार्टी के साथ समस्त पूर्व सैनिकों ने परिवार सहित कुमाऊनी गाने झोड़ा, चाचरी गाकर मनोरंजन किया।
विज्ञापन
ईगल फैमिली संगठन के मुख्य संरक्षक कर्नल बीके छिमवाल, उप संरक्षक मेजर बहादुर सिंह रौतेला, अध्यक्ष ऑर्डिनरी कैप्टन लक्ष्मण सिंह रौतेला, कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर हरक सिंह राठौर, सचिव सूबेदार हयात सिंह रावत और कैप्टन पुष्कर सिंह, अधिकारी सूबेदार विक्रम सिंह, हवलदार बी बहुगुणा और ईएमई कोर के समस्त पूर्व सैनिक परिवार सहित उपस्थित रहेl