फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबको भाया मडुवे के मोमो का स्वाद

विज्ञापन
बागेश्वर में हुए कुमाऊंनी फूड फेस्टिवल का शुभारंभ करते अतिथि। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नरेंद्र पैलेस में कुमाऊंनी फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसमें कुमाऊंनी संस्कृति, खाना, नृत्य, संगीत पर आधारित कार्यक्रम हुए। वहां विभिन्न प्रकार के स्थानीय व्यंजन भी बनाए गए। इसमें मडुए के मामो का स्वाद सबको भाया। मडुए के बिस्कुट भी पसंद किए गए।
विज्ञापन

भट्ट की चुुणकानी, मूली की मरचाणी, गहत के डुबके, पीले कद्दू की सब्जी, लाल चावल की खीर, पहाड़ी भात, मूली की झोली, गेठी की सब्जी, मंडुए की रोटी, ककड़ी का रायता, झुंगरे की खीर, ढटवाणी आदि व्यंजनों का लागों ने जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़े गीत, नृत्य, भजन की शानदार प्रस्तुति भी दी गई। आजीविका के परियोजना प्रबंधक धर्मेंद्र पांडे ने भी प्रदर्शनी लगाकर विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में एडीएम राहुल गोयल, नरेंद्र खेतवाल, मयंक खेतवाल, डॉ. मनीष पंत, डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. रीमा उपाध्याय, भानू तिवारी, जितेंद्र तिवारी, प्रशांत पांडे, नेहा बघरी मेहता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें